38 वर्ष की राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए सहायक कोषाधिकारी हेमन्त कुमार श्रीवास्तव
Assistant Treasury Officer Hemant Kumar Srivastava retired after 38 years of government service.
Wed, 30 Sep 2026
बाराबंकी, 30 सितम्बर। कोषागार बाराबंकी में कार्यरत सहायक कोषाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमन्त कुमार श्रीवास्तव 38 वर्षों की राजकीय सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर कोषागार कार्यालय में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में हेमन्त कुमार श्रीवास्तव के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बाराबंकी के वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार मौर्य, कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर पर परिवारजनों की भी मौजूदगी रही। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी हेमन्त कुमार श्रीवास्तव के सेवाकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह के दौरान उनके दीर्घ राजकीय सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।
