बेसहारा गाय को बचाने में पलटी प्राइवेट बस, नेपाली यात्रियों समेत 19 लोग घायल

A private bus overturned while trying to save a stray cow;
19 people, including Nepalese passengers, were injured.
 
A private bus overturned while trying to save a stray cow; 19 people, including Nepalese passengers, were injured.

बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलसीपुर क्षेत्र के रमईडीह के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब बेसहारा गाय को बचाने के प्रयास में नेपाली यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में 13 महिलाओं समेत कुल 19 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब छह बजे बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी। इसी दौरान सामने अचानक एक गाय आ जाने पर चालक ने बस पर ब्रेक लगाया, जिससे बस फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना के समय बस में नेपाल और हरियाणा के यात्री सवार थे, जो हरियाणा से बढ़नी (नेपाल सीमा) की ओर जा रहे थे।

hgkhg

दो यात्रियों की हड्डी टूटी, सिर में भी आई चोट

घायलों में नेपाल के अर्घाखांची जनपद के पोखरा निवासी हरिकला के कंधे तथा झापा (नेपाल) की धन माया की कलाई की हड्डी टूट गई, जिन्हें प्लास्टर लगाया गया है। वहीं पालपा निवासी सीता और बुटवल के रानी बड़की पथरी निवासी किशन पाल के सिर में चोट आई है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

jiopio

बस में सवार थे 26 यात्री

बढ़नी (नेपाल) निवासी केहर सिंह ने बताया कि करीब 26 नेपाली यात्री प्राइवेट बस (वाहन संख्या RJ09 PA 4654) से हरियाणा से बढ़नी के लिए निकले थे। चालक सामान्य गति से बस चला रहा था, लेकिन अचानक गाय सामने आने से यह हादसा हो गया।

स्थानीय लोगों ने की तत्परता से मदद

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया।

jkipi

मामूली रूप से घायल यात्रियों में शामिल

सिरसा (हरियाणा) की रीमा, गोमा, वंशिका, शिवम, नेपालगंज की कमला उर्फ हरिकला, खीमू, बुटवल के रूपनडीह की राधिका पोडल, मोतीराम, मीना, झापा की सविता, अजय कुमार, बुद्धा भूमि भोलन गांव की ईशा कुमारी, कृष्णा, तथा पालपा निवासी सूर्या और उनकी पत्नी रीना शामिल हैं।

Tags