राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल

28 students from Bakshi Ka Talab Inter College presented innovative models at the National Children's Science Congress.
 
शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपदीय प्रतियोगिता में बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आधारित नवाचारी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पेड़ों से बिजली उत्पन्न करने, स्मार्ट डस्टबिन, एनर्जी एक्सप्लोरल, धुएं और चूने के माध्यम से उपजाऊ खाद बनाने की आधुनिक तकनीक तथा वाटर हार्वेस्टिंग सहित कई उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडलों के जरिए विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान को संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल की ओर से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे आयोजनों में विद्यार्थियों की सहभागिता उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए प्रयोग करने का अवसर प्रदान करती है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों की इस सहभागिता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

Tags