अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को मिला ‘अटल बिहारी वाजपेयी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’

Professor of Atal Bihari Vajpayee Municipal Degree College receives 'Atal Bihari Vajpayee Lifetime Achievement Award'
 
Professor of Atal Bihari Vajpayee Municipal Degree College receives 'Atal Bihari Vajpayee Lifetime Achievement Award'
Lucknow। राजधानी के प्रतिष्ठित Atal Bihari Vajpayee Nagar Nigam Degree College के इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर Jageshwar Prasad Singh को वर्ष 2026 का ‘अटल बिहारी वाजपेयी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान Bharat Care Seva Foundation (भारत सरकार के एमएसएमई से संबद्ध संगठन) द्वारा उन्हें उच्च शिक्षा, शिक्षण, शोध और समाज के बौद्धिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

प्रो. जागेश्वर प्रसाद सिंह को यह सम्मान विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee के व्यक्तित्व और कृतित्व पर किए गए उनके शोधपरक कार्यों तथा अकादमिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। इससे पहले भी उन्हें ऐतिहासिक और सामाजिक विषयों पर उत्कृष्ट लेखन के लिए डॉ. अम्बेडकर नेशनल फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

ji

प्रो. सिंह ने अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत से ही संवेदनशील सामाजिक विषयों, भारतीय ज्ञान परंपरा, समतामूलक और मानववादी दर्शन पर अध्ययन-अध्यापन और लेखन कार्य किया है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और विचारों पर अनेक संगोष्ठियों, व्याख्यानों और अकादमिक कार्यक्रमों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उनके मार्गदर्शन में एक मेधावी पूर्व छात्र वर्तमान में अटल बिहारी वाजपेयी पर पीएच.डी. शोधकार्य कर रहा है। वहीं एक अन्य छात्र ने अवध क्षेत्र (कानपुर-उन्नाव-लखनऊ) में स्वतंत्रता आंदोलन में Madari Pasi की भूमिका और योगदान पर लघु शोध कार्य भी पूरा किया है।

786

यह सम्मान मिलने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने एक संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रो. सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोकपाल Dr. R. R. Jaiswar, अपर नगर आयुक्त Arun Kumar Gupta, मुख्य लेखाधिकारी Mahamilind Lal, पूर्व प्रभारी कुलपति Ramsahodar Singh, पूर्व विधायक Dr. Ambesh Kumari सहित अनेक शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहकर्मी शिक्षकों और अधिकारियों ने प्रो. जागेश्वर प्रसाद सिंह को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उप-प्राचार्य Dr. O. P. Pandey, Dr. M. S. Upadhyay सहित कई शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रो. सिंह महाविद्यालय की पुरातन छात्र परिषद के प्रभारी भी हैं। उनके सम्मानित होने की खबर मिलते ही परिषद के व्हाट्सएप समूह में पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी संदेश भेजकर अपने गुरु के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Tags