अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम धाम निर्माण एवं बंधुत्व विजय दीपोत्सव

 
Z s  s
चित्रकूट धाम, कामदगिरि में इस वर्ष 2 अक्टूबर (विजय दशहरा) के अवसर पर राम-भरत मिलाप का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर बंधुत्व विजय दीपोत्सव का आयोजन भी होगा, जिसमें संत-समाज और श्रद्धालु एक साथ मिलकर भाईचारे और आध्यात्मिक एकता का संदेश देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राम भरत मिलाप मंदिर के महंत एवं मंदिर के संरक्षक महंत राम मनोहर दास जी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वस्तिवाचन से होगा, जिसका संचालन गायत्री शक्तिपीठ के न्यासी एवं विद्वान कथा वाचक राम नारायण त्रिपाठी जी करेंगे।
Sbsbbs
विभिन्न साधु-संतों की पावन उपस्थिति में दीपोत्सव का आयोजन भव्य रूप से संपन्न होगा। इस अवसर पर अटल पुरुषार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी एडवोकेट संजीव द्विवेदी (हाईकोर्ट लखनऊ), सचिव मदन मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी, अरिमर्दन उपाध्याय एवं अलोक सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
यही नहीं, कार्यक्रम के दौरान अटल चित्रकूट बंधुत्व परिषद की स्थापना और नामकरण भी किया जाएगा। यह परिषद मंदिर निर्माण को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए समाज में बंधुत्व, सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने का कार्य करेगी।

Tags