प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन में अतुल कपूर सम्मानित
नूरपुर/बिजनौर।
Gramin Patrakar Association के प्रांतीय सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रभारी Atul Kapoor को सम्मानित किया गया। उन्हें संगठन और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Nath Singh ने अतुल कपूर को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए पत्रकारों की मौजूदगी रही।
नूरपुर में आयोजित इस सम्मेलन में पत्रकारों की समस्याओं, पत्रकारिता की चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की भूमिका समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने में पत्रकारों का योगदान सराहनीय है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और पत्रकारिता के सामने आ रही चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में प्रदेश और जनपद स्तर के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
