अवध बार एसोसिएशन चुनाव: उपाध्यक्ष कनिष्ठ पद के लिए संजय मिश्रा ने दाखिल किया नामांकन
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद, समर्थकों ने जताया समर्थन
Sun, 4 Oct 2026
लखनऊ। हाईकोर्ट लखनऊ में अवध बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अधिवक्ता संजय मिश्रा ने उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर समर्थक अधिवक्ताओं ने संजय मिश्रा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें चुनाव में विजयी बनाने की अपील की।
नामांकन दाखिल करने के बाद संजय मिश्रा ने उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अधिवक्ता समाज के हित, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर आलोक कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार राय, अमित कुमार सिंह, इमरान अहमद खान, शोभित पांडे और धर्मेंद्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
