राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति , अवनीश कुमार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, लीगल सेल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन के विधिक (लीगल) प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त व संगठित करने के उद्देश्य से अवनीश कुमार जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, लीगल सेल के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की विधिक संरचना को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अवनीश कुमार जी का योगदान एवं भूमिका
अवनीश कुमार जी लंबे समय से विधिक सेवा, न्यायिक परामर्श, मानवाधिकार संरक्षण, समाज सेवा तथा राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव, दक्षता और समर्पण से संगठन के लीगल सेल को नई दिशा, मजबूती और प्रभावशीलता मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी का वक्तव्य
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा—लीगल सेल संगठन का वह सशक्त स्तंभ है, जो न्याय, नीति और धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज की रक्षा करता है।अवनीश कुमार जी का अनुभव और प्रतिबद्धता संगठन को विधिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।हमारा संकल्प है— धर्म, न्याय और सेवा के माध्यम से भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र की दिशा में अग्रसर करना।”
संगठन का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा देशभर में न्याय, धर्म रक्षा, संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा तथा राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन के लीगल सेल का मुख्य उद्देश्य जनता को विधिक सहायता प्रदान करना, संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करना है। संगठन की संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, लीगल सेल परिवार एवं सभी पदाधिकारियों ने अवनीश कुमार जी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
