बीकेटी इंटर कॉलेज में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम

Awareness program on solid waste management at BKT Inter College
 
edw

लखनऊ। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में यूको क्लब प्रभारी एवं विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह, नगर पंचायत बख्शी का तालाब तथा आईसीटी मिशन ‘सुनहरा काल’ के संयुक्त सहयोग से विद्यार्थियों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं 4-बिन प्रणाली पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्रोत पर ही कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया के बारे में सरल और व्यवहारिक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखना क्यों आवश्यक है और इससे स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाने में किस प्रकार मदद मिलती है।

गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की दी जानकारी

विद्यार्थियों को गीले कचरे का घर पर ही सरल तरीके से उपयोग कर जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि स्वच्छता की शुरुआत घर से होती है और प्रभावी कचरा प्रबंधन के लिए कचरे का पृथक्करण उसके स्रोत पर ही किया जाना जरूरी है।

यूको क्लब प्रभारी एवं विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश रावत से कचरा प्रबंधन को लेकर विस्तार से विमर्श किया। उन्होंने बताया कि कचरे के प्रबंधन और ऊर्जा के वैकल्पिक उपयोग को लेकर एक नवाचारी मॉडल तैयार किया गया है, जिसमें कचरे को जलाने से उत्पन्न ऊर्जा के माध्यम से सोलर पैनल को चार्ज करने की अवधारणा प्रस्तुत की गई है।

fuiyu

विद्यालय में बनेगा कचरा प्रबंधन जोन

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय में कचरा पृथक्करण और प्रबंधन के लिए व्यवस्थित ‘कचरा जोन’ विकसित करने में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें कचरे के सही निस्तारण और पुनर्चक्रण के महत्व से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत बख्शी का तालाब के अध्यक्ष गणेश रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य, आईसीटी सहायक प्रबंधक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, कोऑर्डिनेटर अनुराग पांडेय, यूको क्लब प्रभारी एवं विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags