विश्व एड्स दिवस पर बलरामपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी बोले – “HIV/एड्स के खिलाफ होगा मजबूत अभियान
 
hgjhv
बलरामपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। इस वर्ष की थीम “बाधाएं होंगी दरकिनार – HIV और एड्स पर होगा सशक्त प्रहार” के अनुरूप प्रतिभागियों को एड्स की रोकथाम, जांच और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

ftuyty

सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने कहा कि HIV/एड्स के संक्रमण को रोकने में जागरूकता सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल एवं ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर HIV जांच, काउंसलिंग और एआरटी (ART) उपचार की सुविधा लगातार उपलब्ध है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और संवेदनशील समूहों को समय-समय पर HIV जांच कराने की सलाह दी।

gyug

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ—जैसे रैलियाँ, परामर्श सत्र और सामुदायिक संवाद—आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य संक्रमण के तरीकों, सुरक्षित व्यवहार और रोकथाम उपायों के बारे में जनसाधारण को जागरूक करना है। डॉ. रस्तोगी ने समाज से HIV/एड्स से जुड़े भ्रम और भेदभाव को समाप्त करने का आग्रह किया।

gtut

कार्यक्रम में जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, अविनाश सिंह, सूर्यमणि तिवारी, महेंद्र शुक्ला, जगदीश चौधरी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अवसर पर जागरूकता रैली और हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया, जिसमें सुरक्षित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। सीएमओ ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण, संदेह या जानकारी हेतु निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और उपलब्ध सभी चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।

Tags