पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पहुंचीं आयशा खान, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज; पुलिस ने लिया हिरासत में

Ayesha Khan joined the protest against the paper leak and raised her voice in support of the students; police took her into custody.
 
ioo
अभिनेत्री और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी आयशा खान छात्रों के पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में सामने आई हैं। आयशा खान मुंबई के दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंचीं, जहां छात्र अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ आयशा खान को भी हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद आयशा ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी और कहा कि वह छात्रों के साथ अपनी एकजुटता दिखाने और शांतिपूर्ण तरीके से उनका समर्थन करने पहुंची थीं।

आयशा खान को 'जाट' और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आने के बाद भी सुर्खियों में रही थीं।आयशा ने छात्रों के मुद्दों को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की शिक्षा और भविष्य से जुड़े विषयों पर आवाज उठाना जरूरी है।छात्रों के प्रदर्शन के बीच आयशा खान की मौजूदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कई यूजर्स उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं और इसे छात्रों के समर्थन में एक अहम पहल बता रहे हैं।

Tags