अयोध्या सम्मेलन के लिए रवाना प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह का वाराणसी में हुआ स्वागत

State President Mahendra Nath Singh welcomed in Varanasi while en route to the Ayodhya conference.
 
fgfuygftuyty

वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह का अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाते समय वाराणसी के बाबतपुर स्थित सगुनहा के इम्पीरियल हाउस में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

kop[ok

जिला संरक्षक अरुण मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने अरुण मिश्रा को संगठन का परिचय-पत्र (आईकार्ड) प्रदान करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया।

jipi

कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार मंत्री राजेश अग्रहरि, मंडल संरक्षक तारकेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह तथा मंडल महामंत्री शेषमणि सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान वाराणसी जिला अध्यक्ष सी.बी. तिवारी (राजकुमार) ने सभी आगंतुक अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प पर भी चर्चा की गई।

Tags