गरीब नगर में आयुष्मान भारत कैंप आयोजित

Ayushman Bharat camp organized in Garib Nagar
 
fgtfft
बलरामपुर। आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकास खंड उतरौला के ग्राम गरीब नगर में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के निर्देशन में संचालित हुआ।

शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान की गई। कैंप के दौरान कुल 45 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तैयार किए गए, जिससे वे भविष्य में मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर जांच और सामान्य रोगों की स्क्रीनिंग शामिल रही।

dfhfrt

सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने शिविर स्थल का निरीक्षण करते हुए कार्ड निर्माण प्रक्रिया, स्वास्थ्य जांच व्यवस्था और सेवा उपलब्धता का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है, और जिले में इस दिशा में सतत प्रयास जारी हैं।

dfdt

निरीक्षण के समय अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला डॉ. चंद्र प्रकाश, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डीएमओ राजेश पाण्डेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, सहायक शोध अधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।

gfty

ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे गाँव तक पहुंचती हैं तथा आयुष्मान कार्ड बनने से गरीब परिवारों को बड़ी सहूलियत मिलती है। सीएमओ ने बताया कि आगामी दिनों में अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

Tags