आयुष्मान गोल्डन कार्ड एंव स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Ayushman Golden Card and Health Camp organized
Mon, 20 Jan 2025
बलरामपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलवा के द्वारा श्री हनुमानगढ़ी मंदिर वीर विनय चौराहे के सामने आयुष्मान गोल्ड कार्ड एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका नगर पालिका अध्यक्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए डीपी सिंह बैस ने उद्घाटन किया।
शिविर में 70 वर्ष पूर्ण कर चुके बुजुर्गों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया।
शिविर में 70 वर्ष पूर्ण कर चुके बुजुर्गों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया गया।
100 दिन चलने वाले टीवी मुक्त अभियान की जानकारी देते हुए लोगों का परीक्षण कर सामान्य बीमारियों के औषधियां उपलब्ध कराई गई तथा एक्सरे,खून जांच आदि के परामर्श दिए गए उपरोक्त शिविर21 जून को उक्त स्थान पर पुनः लगेगा।
उक्त अवसर पर सभासद यादवेन्द्र कान्त सिंह मंटू, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीनाक्षी चौधरी, डॉक्टर अनिल कुमार चौधरी, डॉक्टर एकता श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट सगीर अहमद, स्टाफ नर्स रेशमा यादव, राजेश यादव, रजत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।