सत्ता परिवर्तन महायात्रा' को सफल बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी ने झोंकी ताकत, गांवों में जनसंपर्क तेज

Hardoi: Azad Samaj Party exerted its strength to make 'Satta Parivartan Mahayatra' successful, public relations intensified in villages.
 
Hardoi: Azad Samaj Party exerted its strength to make 'Satta Parivartan Mahayatra' successful, public relations intensified in villages.

हरदोई। संडीला विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 4 जून से शुरू हो रही 'सत्ता परिवर्तन महायात्रा' और पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में फ्रंटल संगठन के लखनऊ मंडल प्रभारी विनोद गौतम और यूथ विंग के जिला अध्यक्ष संजीत पासी के नेतृत्व में विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस बेहद गर्म मौसम के बावजूद जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के जोश ने आयोजन को बेहद सफल बनाया।

hkhj

युवाओं को 'आंधी-तूफान' की तरह काम करने का आह्वान

जनसभा को संबोधित करते हुए हरदोई यूथ विंग के जिला अध्यक्ष संजीत पासी ने युवाओं में नया जोश भरा। उन्होंने वायु की शक्ति का उदाहरण देते हुए कहा युवाओं को आंधी और तूफान की तरह गतिमान होना पड़ेगा। हमारी एकजुटता ही समाज की उन ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंकेगी जो आज भी सामंतवादी और मनुवादी सोच के साथ बहुजनों का हक मार रही हैं।

वहीं, मंडल प्रभारी विनोद कुमार गौतम ने समाज के सभी वर्गों के बीच अटूट 'बहुजन भाईचारा' स्थापित करने की अपील की, ताकि आगामी यात्रा को सफल बनाया जा सके।

"सड़क से संसद तक सिर्फ चंद्रशेखर आजाद उठा रहे हैं आवाज"

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य और लखनऊ मंडल के मुख्य प्रभारी एडवोकेट अरविंद राजवंशी पासी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि:

  • वोट बैंक की राजनीति: "पहले की सरकारों ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का सिर्फ वोट लिया और खुद सत्ता के शीर्ष पर बैठ गए। बदले में बहुजन समाज को बुनियादी अधिकारों से भी वंचित रखकर जानवरों जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर किया।"

  • अत्याचार पर चुप्पी: "पिछली पार्टियों ने बहुजनों पर हुए दमन और अत्याचारों पर हमेशा चुप्पी साधी। आज देश में अगर पीड़ितों के हक के लिए सड़क से लेकर संसद तक कोई अकेला योद्धा लड़ रहा है, तो वो सिर्फ हमारे नेता एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद हैं।"

उन्होंने सभी से अपील की कि प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए 4 जून से निकलने वाली इस सत्ता परिवर्तन महायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

मातृशक्ति को जगाने की अपील

विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं महिला मोर्चा की लखनऊ मंडल प्रभारी प्रतिभा चक ने महिलाओं से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों को अपने मान-सम्मान, स्वाभिमान और आजादी के हक के लिए आगे आना होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी को सबसे अहम बताया।

दीवार लेखन और पोस्टरों से होगा प्रचार

बैठक के अंतिम चरण में आगामी महायात्रा की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। सभी मुख्य पदाधिकारियों, मंडल व जिला संयोजकों, और भाईचारा समिति के प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग, पोस्टर और बैनर लगाकर इस यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

Tags