2027 में बनेगी आजाद समाज पार्टी की सरकार, भाजपा हर मोर्चे पर विफल: विनोद गौतम

Azad Samaj Party to Form Government in 2027; BJP Has Failed on Every Front: Vinod Gautam
 
99
हरदोई | 20 अप्रैल 2026: हरदोई के सवायजपुर (सांड़ी) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नया पुरवा बघौली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा एक विशाल सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न समाज के लोगों ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की और राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और लखनऊ मंडल प्रभारी विनोद गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और जिस तरह से हर समाज के लोग आजाद समाज पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे यह निश्चित है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनेगी।

संसद में गूँज रही है वंचितों की आवाज़

इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से मजबूत दावेदार डॉ. जय प्रकाश पासी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में बहुजन समाज एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की सराहना करते हुए कहा आज अकेले चंद्रशेखर आजाद ही संसद में गरीब, वंचित, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। यदि 2027 में पार्टी ने मुझे सांड़ी विधानसभा क्षेत्र से मौका दिया, तो यहाँ निश्चित रूप से जीत का परचम लहराया जाएगा।"

8987

संगठन की मजबूती पर ज़ोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीत पासी ने की। मुख्य आयोजक नीरज गौतम और सुधीर राठौर के नेतृत्व में चले इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने पार्टी का दामन थामा। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का आधार गाँवों और जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा है।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीरा गौतम, मायाराम गौतम, सरजीत गौतम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Tags