गोयल कैम्पस में धूमधाम से मनाया गया "आजादी का अमृत महोत्सव"

"Azadi Ka Amrit Mahotsav" was celebrated with great pomp in Goyal Campus
 
"Azadi Ka Amrit Mahotsav" was celebrated with great pomp in Goyal Campus
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
स्वतंत्र भारत के 79वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर सेठ एम.आर. जयपुरिया, गोयल कैम्पस में शासन के निर्देशानुसार “आजादी का अमृत महोत्सव” उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक तथा मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. विनोद सोलंकी (पूर्व विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग एवं पूर्व निदेशक एचआरडीसी, यूजीसी, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय, प्रांत प्रतिष्ठान प्रमुख, विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी) के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। पूरे परिसर में “जन गण मन” की गूंज ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

समारोह की शुरुआत हेड बॉय अभिराज मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद स्कूल बैंड ने हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन और परिषद सदस्यों के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सबको उत्साहित किया।
प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और “सेलिब्रेटिंग भारत” शीर्षक से आयोजित रचनात्मक प्रस्तुतियों ने छात्रों की प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम को उजागर किया।
मुख्य अतिथि प्रो. सोलंकी ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों से “मजबूत भारत के निर्माण” का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण भी है, जिसकी शुरुआत आत्म-अनुशासन और विवेक से होती है।
गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए छात्रों से देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझने का आग्रह किया। अंत में, प्रधानाचार्या डॉ. रीना पाठक ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और समारोह का समापन मिष्ठान्न वितरण के साथ हुआ।

Tags