पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक: शोध संस्थान, निःशुल्क कोचिंग सेंटर और नया आयोग भवन स्थापित करने का निर्णय
लखनऊ, सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की बैठक सोमवार को आयोग कार्यालय, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की, जिसमें उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, सदस्य सूर्य प्रकाश पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में अन्य पिछड़े वर्गों के सामाजिक और शैक्षिक उत्थान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आयोग ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए—
-
पिछड़ा वर्ग शोध संस्थान की स्थापना : अन्य पिछड़े वर्गों की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का गहन अध्ययन एवं शोध कार्य करने के लिए एक समर्पित शोध संस्थान खोला जाएगा।
-
निःशुल्क कोचिंग सेंटर : आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समान अवसर मिल सके।
-
नया आयोग भवन : आयोग कार्यालय में जगह की कमी को देखते हुए अलग से नया भवन बनाया जाएगा, जिससे पदाधिकारियों, अधिकारियों और सुनवाई के लिए आने वाले प्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
इन निर्णयों को आयोग ने सर्वसम्मति से पारित किया और जल्द ही इन्हें अमल में लाने की रूपरेखा तय करने की बात कही।
