बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में छात्राओं का सम्मान समारोह, विज्ञान व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिले प्रमाण पत्र
Felicitation ceremony for girl students at Bakshi Ka Talab Inter College; certificates were given for their excellent performance in science and sports.
Sat, 14 Feb 2026
लखनऊ स्थित बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025–26 के दौरान विज्ञान एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान में जीवन उपयोगी मॉडल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पेंटिंग, निबंध लेखन तथा खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य के निर्देशन में विज्ञान अध्यापक हरिश्चंद्र सिंह द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर हरिश्चंद्र सिंह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास करने वालों को सहज रूप से प्राप्त होती है और सदैव सकारात्मक सोच से हमें ऊर्जा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्य तक पहुँचने में शिक्षक एक अच्छे मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।
