हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में बाल निकुंज गर्ल्स विंग का दबदबा
सुलेख प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम
हिंदी सुलेख प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग की मीनू शर्मा (कक्षा-5) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉयज विंग के आश्विक मौर्या (कक्षा-5) दूसरे और गर्ल्स विंग की आराध्या वर्मा (कक्षा-5) तीसरे स्थान पर रहीं।जूनियर वर्ग में गर्ल्स विंग की आकृति पटेल (कक्षा-6) ने प्रथम, बॉयज विंग के लक्ष्य त्रिपाठी (कक्षा-7) ने द्वितीय तथा बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पलटन शाखा की कृतिका गुप्ता (कक्षा-8) ने तृतीय स्थान हासिल किया।सीनियर वर्ग में गर्ल्स विंग की श्रद्धा बाजपेई (कक्षा-10) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बॉयज विंग के प्रिंस कौशल (कक्षा-12) दूसरे तथा बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी, अलीगंज शाखा की सृष्टि यादव (कक्षा-9) तीसरे स्थान पर रहीं।
कवि-लेखक प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
स्वप्रेरणा स्रोत कवि/लेखक प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में डे बोर्डिंग के अभिजीत यादव (कक्षा-1) ने प्रथम, गर्ल्स विंग की रिया यादव (कक्षा-5) ने द्वितीय और बॉयज विंग की हेबा सिद्दीकी (कक्षा-5) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग में पलटन शाखा की वैभवी श्री (कक्षा-6) प्रथम, बॉयज विंग के शुभ तिवारी (कक्षा-8) द्वितीय तथा गर्ल्स विंग की अदिति वर्मा (कक्षा-8) तृतीय स्थान पर रहीं।सीनियर वर्ग में पलटन शाखा की जानवी धनगर (कक्षा-11) ने प्रथम, बेलीगारद शाखा की मेहविश अतीक (कक्षा-11) ने द्वितीय तथा बॉयज विंग के प्रियंजन त्रिवेदी (कक्षा-12) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिताओं के सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज के प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या भगवती भंडारी, इंचार्ज तथा हिंदी विषय के शिक्षकगण मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सुंदर लेखन और साहित्यिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।


