बाल निकुंज की छात्रा साक्षी कनौजिया ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Sakshi Kanaujia, a student of Bal Nikunj, won a gold medal in Taekwondo
 
Sakshi Kanaujia, a student of Bal Nikunj, won a gold medal in Taekwondo
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग, मोहिबुल्लापुर (सीतापुर रोड, लखनऊ) की होनहार छात्रा साक्षी कनौजिया ने अंडर-19 वर्ग की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर कॉलेज और परिवार का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

 

 

यह मंडलीय प्रतियोगिता 9 सितंबर 2025 को सीतापुर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसका संचालन संयुक्त शिक्षा निदेशक (षष्ठ मंडल) डॉ. प्रदीप सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।

साक्षी की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे निकुंज परिवार ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक एच. एन. जायसवाल, प्रबंधिका श्रीमती पुष्पा जायसवाल तथा प्रधानाचार्या भगवती भंडारी ने स्पोर्ट्स टीचर नाहिदा खान के अथक प्रयासों की विशेष सराहना की।

Tags