बाल निकुंज की नन्हीं परियों ने आईटीबीपी और यूपी पुलिस के जवानों को बांधी राखी, दिया सुरक्षा का आशीर्वाद

The little fairies of Bal Nikunj tied Rakhi to the ITBP and UP Police personnel and blessed them with protection
 
The little fairies of Bal Nikunj tied Rakhi to the ITBP and UP Police personnel and blessed them with protection

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। रक्षा बंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर 8 अगस्त 2025 को बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज, लखनऊ की नन्हीं परियों और छात्राओं ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा के भाव से आईटीबीपी और उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों व जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षा का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंध निदेशक एच. एन. जायसवाल के नेतृत्व में हुई, जहां बाल निकुंज की छात्राओं ने आईटीबीपी पूर्वी फ्रंटियर मुख्यालय की कमांडिंग ऑफिसर सुश्री प्रीति (आईपीएस), डीआईजी राज नारायण, डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर राजकुमार सिंह और अन्य अधिकारियों व जवानों को तिलक-आरती कर राखी बांधी।

दूसरी ओर, बाल निकुंज गर्ल्स अकादमी की लगभग 50 छात्राओं ने प्रधानाचार्या डॉ. अनूप कुमारी शुक्ला के नेतृत्व में एडीसीपी अलीगंज व अलीगंज कोतवाली के पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल कॉलेज की करीब 100 छात्राओं ने ‌प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला के नेतृत्व में थाना सैरपुर और बीकेटी कोतवाली के पुलिस जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया। इसी तरह, बाल निकुंज विद्यालय डे बोर्डिंग की लगभग 35 छात्राओं ने प्रधानाचार्या पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में थाना जानकीपुरम के प्रभारी और पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधी।

बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग की करीब 200 छात्राओं ने प्रधानाचार्या भगवती भंडारी के नेतृत्व में मड़ियांव कोतवाली प्रभारी शिवानंद मिश्रा और पुलिस जवानों को राखी बांधी। इस अवसर पर छात्राओं ने तिरंगे के रंगों से बनी एक विशालकाय राखी भी भेंट की, जो देशभक्ति और भाईचारे का अनोखा प्रतीक बनी।कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध निदेशक के साथ कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, सभी प्रधानाचार्य व शिक्षकगण उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।

Tags