बलिया: गड़वार के घोसवती गाँव में भीषण आग का तांडव, 8 बीघा खड़ी गेहूं की फसल राख
इन किसानों को हुआ भारी नुकसान
दोपहर के समय जब आग की लपटें उठीं, तो खेत मालिक और स्थानीय ग्रामीण बचाव के लिए दौड़े। इस अग्निकांड में मुख्य रूप से निम्नलिखित किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो गई हैं:
-
हरेराम यादव, मिथिलेश यादव, श्रीभगवान बिन्द, मंजू देवी, मनोज पाण्डेय, रामयश बिन्द, रामआसरे बिन्द, जवाहर बिंद और सुभाष बिन्द।
दमकल और पुलिस टीम ने संभाली कमान
आग लगने की सूचना मिलते ही गड़वार थाना और सुखपुरा थाना की पुलिस बल मौके पर पहुँच गई। साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ग्रामीणों और दमकल विभाग के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक फसल का बड़ा हिस्सा जल चुका था।
राजस्व विभाग ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए हल्का लेखपाल ने तत्काल मौके पर पहुँचकर मुआयना किया। उन्होंने प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन किया है, ताकि शासन को रिपोर्ट भेजकर उचित मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा सके। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
