बलिया: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पूर्व प्रधान और अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल

Ballia: Head-on collision between two bikes, former head and advocate seriously injured
 
gyuiy
बलिया। गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर नारायनपाली गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार पूर्व प्रधान और अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान राजेश पांडेय (52) अपने गांव के ही अधिवक्ता दिलीप पांडेय (55) के साथ बाइक से बलिया से गड़वार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान नारायनपाली गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में राजेश पांडेय और दिलीप पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई औपचारिक सूचना थाने को प्राप्त नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Tags