Balrampur News: भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्र ने ग्रामीणों से साझा की सरकारी योजनाएं, बांटी पाठ्य सामग्री और अंगवस्त्र

Balrampur News: BJP leader Dr. Vishal Mishra shared government schemes with villagers, distributed study material and undergarments.
 
edw

BJP Leader Chaupal in Tulsipur Balrampur: तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमिलिया, मदिरा और भयापुरवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डॉ. विशाल मिश्र की अध्यक्षता में विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

चौपाल को संबोधित करते हुए डॉ. विशाल मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचा रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गरीबों के हक पर डाका डाला जाता था, लेकिन आज पारदर्शी व्यवस्था से पात्रों को उनका अधिकार मिल रहा है।

 बलरामपुर में बिछ रहा विकास का जाल

डॉ. विशाल मिश्र ने आकांक्षी जनपद बलरामपुर में चल रहे विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया कि जिले को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं:

  • बड़े प्रोजेक्ट्स: जिले में विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, फ्लाईओवर और सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

  • शिक्षा को बढ़ावा: उन्होंने ग्रामीणों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की, जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

ASDA

 बच्चों को पाठ्य सामग्री और ग्रामीणों को दिया अंगवस्त्र

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विशाल मिश्र ने स्कूली बच्चों को स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री वितरित की, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही उन्होंने गांव के बुजुर्गों और ग्रामीणों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक अनंत सिंह, कुंवर जसवीर सिंह, बेचन सिंह, BDC बंशीलाल, संतोष गुप्ता, तालुकदार यादव, भूपेंद्र सिंह और ननके यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags