Balrampur News: बलरामपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग के जनसंपर्क कार्यालय का भव्य शुभारंभ; पीड़ितों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण
बलरामपुर, 06 जून 2026: उत्तर प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नागरिकों के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान को गति देने तथा उनकी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए बलरामपुर जनपद में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी "बीनू" (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) के जिला प्रतिनिधि आनंद कुमार चौहान ने क्षेत्र में एक नए जनसंपर्क कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया है।
इस अवसर पर आयोजित एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रतिनिधि आनंद कुमार चौहान ने स्पष्ट किया कि पिछड़ा वर्ग आयोग का मुख्य ध्येय पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है।
गृहक्षेत्र में ही होगा समस्याओं का निराकरण" — आनंद चौहान
जनसंपर्क कार्यालय के मुख्य उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए जिला प्रतिनिधि श्री चौहान ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा:प्रदेश सरकार समाज के हर पिछड़े और वंचित वर्ग के बहुमुखी विकास और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनता को सर्वसुलभ न्याय दिलाने और उनके गृहक्षेत्र में ही उनकी बुनियादी समस्याओं को जानकर उनका स्थायी निराकरण करने के उद्देश्य से ही इस जनसंपर्क कार्यालय की शुरुआत की गई है। यहाँ आने वाली हर समस्या को सीधे आयोग के माननीय सदस्य के समक्ष प्रस्तुत कर उसका त्वरित और न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।"

उद्घाटन के दिन ही पहुंचे पीड़ित; लिखित दिक्कतों पर हुई त्वरित कार्रवाई
कार्यालय के शुभारंभ के पहले ही दिन स्थानीय स्तर पर इसकी उपयोगिता देखने को मिला। क्षेत्र के कई पीड़ितों और ग्रामीणों ने जिला प्रतिनिधि आनंद कुमार चौहान से मुलाकात की और अपनी विभिन्न प्रशासनिक व सामाजिक समस्याओं से संबंधित लिखित मांग पत्र (शिकायतें) सौंपी।

