बार एसोसिएशन चुनाव: रमन लाल द्विवेदी के नामांकन में सैकड़ों अधिवक्ताओं की एकजुटता, जीत का दावा

Bar Association Elections: Hundreds of advocates unite in nomination of Raman Lal Dwivedi, claim victory
 
uhikyu

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं पूर्व रनर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी के नामांकन के दौरान सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर भारी समर्थन प्रदर्शित किया।

नामांकन के अवसर पर मौजूद अधिवक्ताओं ने इस बार के चुनाव को रोचक बताते हुए दावा किया कि अध्यक्ष पद पर रमन लाल द्विवेदी की जीत लगभग तय है। उपस्थित वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने भी उनके पक्ष में समर्थन जताया।

रमन लाल द्विवेदी ने कहा कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो उनकी प्राथमिकता बार एसोसिएशन की व्यवस्थाओं को सुधारना, युवा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और बार की गरिमा को बनाए रखना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवा अधिवक्ताओं की फीस से जुड़े मुद्दों पर वे विशेष रूप से कार्य करेंगे।

इस मौके पर पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, सुरेंद्र सिंह बब्बन, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Tags