Bar Council of Uttar Pradesh चुनाव: High Court Lucknow Bench में अंतिम चरण संपन्न, अनिल कुमार ‘ए.के. अवस्थी’ ने पूरी मेहनत से लड़ा चुनाव

 
लखनऊ।
Bar Council of Uttar Pradesh के चुनाव का अंतिम चरण आज High Court Lucknow Bench में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में प्रत्याशी अनिल कुमार उर्फ ए.के. अवस्थी, एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ ने क्रम संख्या 39 पर पूरे उत्साह, मेहनत और लगन के साथ चुनाव लड़ा।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अनिल कुमार अवस्थी ने सभी अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव के दौरान अधिवक्ता भाइयों का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी के प्रति कृतज्ञता जताई।

उन्होंने बताया कि चुनाव का परिणाम कुछ दिनों बाद घोषित किया जाएगा।
अनिल कुमार अवस्थी की ओर से सभी अधिवक्ता साथियों को सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया।