बाराबंकी: सिटी लॉ कॉलेज में नए कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, अभियोजन अधिकारी सोलंकी यादव ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

बाराबंकी। सिटी लॉ कॉलेज, सफदरगंज में 1 नवंबर 2025 को नए कानूनों के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चल रहे N.C.L. जागरूकता अभियान 2.0 के तहत आयोजित हुआ। संयुक्त निदेशक अभियोजन नागेश दीक्षित के निर्देश पर अभियोजन अधिकारी सोलंकी यादव (प्रदेश सचिव अभियोजन अधिकारी संघ) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक यमुना प्रसाद पांडेय, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, प्रवीण सिंह, राम जीवन वर्मा, मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार, आरक्षी हरिकांत यादव, विनय यादव, महिला मुख्य आरक्षी मीरा वर्मा एवं महिला आरक्षी प्रीती तिवारी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
अभियोजन अधिकारी ने छात्रों को “नए कानून – दंड से न्याय की ओर” विषय पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं, समयबद्ध न्याय व्यवस्था, टेक्नोलॉजी और फॉरेंसिक के बढ़ते उपयोग, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े नए प्रावधानों, पीड़ित केंद्रित व्यवस्था तथा नए अपराधों की धाराओं के बारे में जागरूक किया।
कार्यशाला में साइबर क्राइम, यातायात नियम, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी चर्चा की गई। छात्राओं को महिला थाना का सीयूजी नंबर 9454403074 भी उपलब्ध कराया गया। कॉलेज परिसर में नए कानूनों से संबंधित जानकारी वाले पोस्टर भी लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नए कानून थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक, निबंध लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।