बाराबंकी बिग बैश सीजन-2 का शानदार आगाज: अलीगढ़ और संभल के बीच भिड़ंत, इकाना जैसा रोमांच दीवा मैदान पर

Great start of Barabanki Big Bash Season 2: Clash between Aligarh and Sambhal, thrill like Ekana at Diva Maidan
 
fh
बाराबंकी | 12 अप्रैल 2026: बाराबंकी जिले के खेल प्रेमियों के लिए रविवार का दिन उत्साह से भरा रहा। शहर के ऐतिहासिक दीवा नुमाइश मैदान पर 'बाराबंकी बिग बैश' के दूसरे सीजन का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन सियोसिटी के संगम कुमार ने फीता काटकर किया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शहरों, अलीगढ़ और संभल के बीच पहला रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ।

संभल ने खड़ा किया चुनौतीपूर्ण स्कोर

मैच की शुरुआत अलीगढ़ के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के साथ हुई। बल्लेबाजी करने उतरी संभल की टीम ने निर्धारित 6 ओवरों के इस संक्षिप्त और तेज तर्रार मैच में आक्रामक रुख अपनाया। संभल के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए और अलीगढ़ के सामने जीत के लिए 53 रनों का लक्ष्य रखा।

huju

अलीगढ़ की खराब फील्डिंग ने बढ़ाया रोमांच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अलीगढ़ के फील्डरों ने पहले ही ओवर में दो आसान कैच टपकाए और एक मिसफील्ड भी की, जिसका फायदा संभल के खिलाड़ियों को मिला। मैच के शुरुआती पलों में संभल की टीम पूरी तरह हावी नजर आई और मुकाबला एकतरफा होता दिखा, हालांकि अलीगढ़ के बल्लेबाज वापसी की पूरी कोशिश में जुटे हैं।

टेनिस बॉल क्रिकेट का बढ़ता स्तर

टूर्नामेंट के आयोजक मनीष सिंह ने बताया कि 'बाराबंकी बिग बैश' अब एक बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा इस सीजन में उत्तर प्रदेश की श्रेष्ठ टीमों के साथ-साथ अन्य दो राज्यों की टीमें भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट का भविष्य अब काफी उज्ज्वल है और ऐसे आयोजनों से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच मिल रहा है।"

उद्घाटन मैच के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा, जो हर बाउंड्री पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे।

Tags