बसंत पंचमी का पर्व पायनियर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया

माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
 
बसंत पंचमी का पर्व पायनियर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया

बलरामपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में बसंत पंचमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी, प्रधानाचार्य समरजीत सिंह नंदा, उप-प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय एवं कोषाध्यक्षा मीता तिवारी ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन एवं हवन किया।

hgjkuy

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती है। यह पर्व विशेष रूप से पूर्वी भारत, पश्चिमोत्तर बांग्लादेश, नेपाल सहित कई देशों में बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, संगीत, कला और शिक्षा को समर्पित होता है।

hjkhui

इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मेधावी सिंह, मरियम आबदीन, मोहनी तिवारी, आशी यादव, अनुष्का दूबे, श्रेया श्रीवास्तव, सृष्टि श्रीवास्तव, रत्ना प्रिया मिश्रा, आकृति मिश्रा एवं सौम्या शुक्ला ने “हे शारदे माँ” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा।

ghiyhu

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-गण एवं कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। अंत में प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्या एवं कोषाध्यक्षा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक-गण भी मौजूद रहे।

Tags