श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में बीबीए विभाग का इंडक्शन कार्यक्रम "एसेंट-2026" आयोजित

"Ascent-2026" Induction Program for BBA Department Held at Shri Jai Narayan Mishra College
 
erfer

लखनऊ, 3 अगस्त 2026। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय, लखनऊ के बीबीए विभाग द्वारा नवप्रवेशी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए "एसेंट-2026" इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने उद्घाटन संबोधन में प्रो. के.के. शुक्ल ने कहा कि उच्च शिक्षा में प्रवेश का पहला दिन प्रत्येक छात्र, उसके परिवार और अभिभावकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह वह अवसर है जब विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में पहला कदम रखता है। उन्होंने अभिभावकों द्वारा महाविद्यालय पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

प्राचार्य ने कहा कि एक शताब्दी से अधिक पुराना यह महाविद्यालय शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता की परंपरा का प्रतीक है। यहां विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, बौद्धिक, कौशल विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के अनेक अवसर पूरे वर्ष उपलब्ध कराए जाते हैं।

fuy

इस अवसर पर वाणिज्य संकाय प्रभारी प्रो. एस.के. चौहान ने विद्यार्थियों को सफल और आदर्श प्रोफेशनल बनने के गुणों से परिचित कराया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि एवं एनसीसी प्रभारी प्रो. अभिषेक सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की गतिविधियों एवं उससे मिलने वाले अवसरों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

dfthd

प्रो. बलवंत सिंह ने महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास और यहां से निकले प्रतिभाशाली पूर्व छात्रों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विभाग की ओर से बीबीए पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शैक्षणिक गतिविधियों तथा प्लेसमेंट संबंधी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

fgy

कार्यक्रम के दौरान पिछले शैक्षणिक सत्र की बीबीए टॉपर सुश्री हिमांशी वैश को प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ल ने सम्मानित किया। विभागीय पुस्तकालय के लिए लगभग 50 पुस्तकों का योगदान देने पर डॉ. शरद कुमार चतुर्वेदी को भी सम्मानित किया गया। साथ ही बीबीए सत्र 2026-27 में सबसे पहले प्रवेश लेने वाले छात्र आयुष मित्रा एवं उनके पिता संजीव मित्रा को भी सम्मानित किया गया।

dfrg

बीबीए विभाग की स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की श्रृंखला का पोस्टर भी प्राचार्य द्वारा जारी किया गया।कार्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवांगी शर्मा ने किया, जबकि डॉ. शिखा अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags