गणेश महोत्सव 2026 में बीबीडी छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

BBD students' colourful performances captivate audiences at Ganesh Mahotsav 2026
 
o9u

लखनऊ, अगस्त 2026। बीबीडी शैक्षणिक परिसर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव 2026 के तीसरे दिन बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा कार्यक्रम विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश को समर्पित रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों ने शिव स्तोत्र और गणेश वंदना से किया। इसके बाद ‘वक्रतुण्ड महाकाय’, ‘गणनायकाय गणदेवताय’ सहित विभिन्न भजनों और गणेश गीतों पर विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत किया। भक्तिमय वातावरण में हुई इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

9iu8

श्रीगणेश-क||||कार्तिकेय प्रसंग ने दिया बुद्धिमत्ता का संदेश

महोत्सव के दौरान बीबीडी की टीम ने श्रीगणेश और कार्तिकेय से जुड़े प्रसंगों पर आधारित स्किट प्रस्तुत की। इसमें दोनों भाइयों के बीच बुद्धिमत्ता तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को प्रभावी ढंग से मंचित किया गया। प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और कलाकारों को खूब सराहना मिली।इसके बाद सांस्कृतिक फोरम ‘आईना’ की ओर से फ्यूजन डांस की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न नृत्य शैलियों के मेल से तैयार इस प्रस्तुति ने समारोह में रंग भर दिया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

u89hu8

माता-पिता के सम्मान का दिया संदेश

टीम उड़ान ने ‘द्रौपदी चीर हरण’ पर प्रस्तुति के साथ संगीतमय लघु नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से भगवान श्री गणेश से जुड़े प्रसंगों के जरिए माता-पिता की सेवा और सम्मान का महत्व बताया गया।प्रस्तुति में संदेश दिया गया कि जिस घर में माता-पिता का सम्मान और सेवा होती है, वहां सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का वातावरण बना रहता है। विद्यार्थियों के प्रभावशाली अभिनय और प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

898

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भजन संध्या का आनंद

गणेश महोत्सव में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हजारों श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया और भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आए।शाम की महाआरती में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन एवं बीबीडीयू की चांसलर श्रीमती अलका दास गुप्ता, प्रो-चांसलर विराज सागर दास, वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती देवांशी दास और सुश्री सोनाक्षी दास ने सहभागिता की। सभी ने विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की महाआरती की।महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को लड्डू और खील-बताशे का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणेश भक्त मौजूद रहे।

Tags