भूमि पूजन के साथ नगर के ऐतिहासिक चौक के सौंदर्यीकरण एवं भव्य घंटाघर निर्माण का शुभारंभ
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी. सिंह बैस, सभासदगण, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल संजय शर्मा, कृष्णगोपाल गुप्ता, संजय शुक्ला, प्रवीण सिंह, शिव कुमार द्विवेदी, संजय मिश्रा, राघवेंद्र कांत सिंह ‘मंटू’, संदीप मिश्रा, राजेश कुमार कश्यप, सुशील साहू, नंद लाल तिवारी, आनंद किशोर, मनीष तिवारी, मनोज यादव, शुभेंद्र मिश्र, शिवम मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त नगर पालिका के तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी अवनीश यादव, धर्मेंद्र गौड़, दिवाकर (सफाई निरीक्षक) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नगर का यह प्राचीन चौक हमारी ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसके सौंदर्यीकरण एवं घंटाघर के निर्माण से न केवल नगर की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की प्राथमिकता विकास के साथ-साथ विरासत के संरक्षण को सुनिश्चित करना है।
उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, नगर को आकर्षक स्वरूप देने तथा पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी सहायक सिद्ध होगी। उपस्थित वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भूमि पूजन के साथ प्रारंभ हुई यह योजना नगरवासियों की सहभागिता, सामूहिक संकल्प और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह दिन नगर के उज्ज्वल, सशक्त और गौरवशाली भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय कदम के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।
