बेलसर: गरीब मेधावियों के सपनों को मिले पंख, WWO संस्था ने बांटी पाठ्य सामग्री और स्टेशनरी
संस्थापकों और समाजसेवियों ने बढ़ाया उत्साह
संस्था के संस्थापक भारत भूषण पांडेय के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज संस्थापक राम गनेश तिवारी और समाजसेवी हरिहर दत्त शुक्ल ने बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री प्रदान की। सहायता पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
लाभान्वित होने वाले प्रमुख छात्र:
-
कक्षा 5: कु. संध्या यादव, कु. नैंसी यादव, कु. लवी दुबे, कु. सुहानी सिंह।
-
कक्षा 6: आदर्श पाल, अफजल।
-
कक्षा 7: इशांत पासवान, कु. हिमांशी पांडेय।
-
कक्षा 8: कु. रूबी चौहान।
-
कक्षा 9: कु. सोनी चौहान, कु. कविता चौहान, आजम।
आर्थिक बाधा नहीं बनेगी शिक्षा में रुकावट
कॉलेज प्रबंधक ने अपने संबोधन में डब्ल्यू. डब्ल्यू. ओ. संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने संकल्प लिया है कि विद्यालय के गरीब छात्रों के शैक्षिक विकास में हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था जल्द ही इन छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म भी उपलब्ध कराएगी, ताकि संसाधनों के अभाव में किसी की पढ़ाई न छूटे।
इस अवसर पर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित कॉलेज के शिक्षक और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
