पायनियर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का पर्व

मेहंदी प्रतियोगिता और हाउस बोर्ड सजावट कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, समूह नृत्य ने मोहा मन

 
huihyu

बलरामपुर। शहर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज, कालीथान में 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेहंदी प्रतियोगिता और हाउस बोर्ड सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीमती मीता तिवारी, प्रबंधक इंजीनियर आकाश तिवारी, निदेशक श्रीमती प्रकृति तिवारी, उपप्रधानाचार्या श्रीमती शिखा पाण्डेय और मुख्य समन्वयक श्री सलिल सेठ सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने विद्यार्थियों को भाई दूज पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के अंतिम दिन भाई दूज मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हैं।

yuiy

उन्होंने भाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा भी सुनाई। मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव और उनकी पत्नी छाया से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना अपने भाई यमराज को घर आकर भोजन करने का निमंत्रण देती थीं, लेकिन व्यस्तता के कारण यमराज उनके घर नहीं जा पाते थे। एक दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अचानक अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे। यमुना ने उनका स्वागत-सत्कार किया और प्रेमपूर्वक भोजन कराया। बहन के स्नेह से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान मांगने को कहा। यमुना ने प्रार्थना की कि यमराज हर वर्ष इस दिन उनके घर आएं और जो बहन इस दिन अपने भाई को तिलक लगाकर भोजन कराए, उसे यमराज का भय न रहे। यमराज ने बहन को 'तथास्तु' कहा। इसी मान्यता के आधार पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।

9998

मेहंदी प्रतियोगिता में आस्था प्रथम

भाई दूज के अवसर पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में कुदसिया, मान्या, काजल, आस्था, श्वेता, अर्पिता और आशमा सहित कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आस्था ने प्रथम, अर्पिता ने द्वितीय और मान्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हाउस बोर्ड सजावट में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

हाउस बोर्ड सजावट कार्यक्रम में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक सजावट के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गांधी हाउस की ओर से वैष्णवी, मरियम और ख्याति, टैगोर हाउस से मेधावी, सादिक, श्लोक और अविनाश, सुभाष हाउस से सोयब, आशी, पलक और तृप्ति तथा आजाद हाउस से वर्षान और मानवी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

878778

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भाई-बहन के रिश्ते के महत्व और भारतीय संस्कृति की परंपराओं से परिचित कराया गया।

Tags