भारत-पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल में बनाया नया रिकॉर्ड

Asian Games 2026 :  एशियन गेम्स फाइनल में दोनों टीमों ने मिलकर बनाए 403 रन, 2012 का पुराना रिकॉर्ड टूटा
 
<blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="en" dir="ltr">Team India’s celebration after winning the gold medal at the Asian Games by defeating Pakistan! 🇮🇳🥇 <a href="https://t.co/pvGiSge3Iw">pic.twitter.com/pvGiSge3Iw</a></p>&mdash; TEJASH 🚩 (@Tejashyy) <a href="https://x.com/Tejashyy/status/2106297039185379499?ref_src=twsrc%5Etfw">October 3, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

Pakistan vs India, Gold Medal Match, Asian Games 2026 - भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का पुरुष टी20 क्रिकेट फाइनल कई मायनों में यादगार रहा। भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया, जो इससे पहले दोनों टीमों के बीच कभी नहीं बना था। दोनों टीमों की पारियों को मिलाकर मुकाबले में कुल 403 रन बने।

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ा संयुक्त स्कोर 373 रन था, जो 28 दिसंबर 2012 को अहमदाबाद में बने थे। एशियन गेम्स के फाइनल में 403 रन के साथ दोनों टीमों ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

भारत ने बनाए 211 रन, पाकिस्तान 192 तक पहुंचा

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर पारी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। शिवम दुबे ने भी 15 गेंदों में 27 रन की उपयोगी पारी खेली।

पाकिस्तान के सामने 212 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर दबाव बनाए रखा। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 19 रन से जीत लिया।


हसन नवाज ने 96 रन बनाकर मैच को बनाया रोमांचक

पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 51 गेंदों में 96 रन बनाए और अपनी पारी में पांच चौके तथा सात छक्के लगाए। वह शतक से सिर्फ चार रन दूर रह गए और पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।हसन नवाज की पारी ने पाकिस्तान की उम्मीदों को मुकाबले के अंतिम चरण तक बनाए रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में संयम बनाए रखा। शिवम दुबे ने अंतिम ओवर में हसन नवाज का विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी।

hohuu

2012 के रिकॉर्ड से आगे निकले दोनों पड़ोसी

भारत और पाकिस्तान के बीच 28 दिसंबर 2012 को अहमदाबाद में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 373 रन बनाए थे। उस मैच में भारत ने 192/5 का स्कोर बनाया था, जबकि पाकिस्तान 181/7 तक पहुंचा था।एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत के 211 और पाकिस्तान के 192 रन को मिलाकर कुल 403 रन बने। इस तरह दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त स्कोर का नया आंकड़ा दर्ज हो गया। भारत की जीत के साथ उसे एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का लगातार दूसरा स्वर्ण पदक मिला, जबकि पाकिस्तान को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

Tags