यूपी महोत्सव में नाट्यसोल अकादमी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने मोहा मन , जानकीपुरम में सजी शास्त्रीय नृत्य की भव्य संध्या, कलाकारों को मिला सम्मान
Grand evening of classical dance organized in Janakipuram, artists got respect
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में आयोजित यूपी महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नाट्यसोल अकादमी के कलाकारों ने भरतनाट्यम की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। शास्त्रीय नृत्य की इस भव्य संध्या में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
गौरतलब है कि इन दिनों राजधानी के जानकीपुरम क्षेत्र में यूपी महोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जहां प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यूपी महोत्सव लखनऊ के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित महोत्सवों में से एक है, जिसे देखने के लिए रोजाना सैकड़ों दर्शक पहुंच रहे हैं।
नन्हे कलाकारों की सधी हुई प्रस्तुति
इसी कड़ी में नाट्यसोल अकादमी के नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर सौम्या वर्मा के निर्देशन में बच्चों ने सीमित अभ्यास अवधि के बावजूद अत्यंत सधी हुई और भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसकी दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
गणेश वंदना से शिव वंदना तक मोहक कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना (पुष्पांजलि) – “एकदंताय वक्रतुंडाय” से हुई, जिसे राहिणी सिंह, नव्या सिंह, पावकी मिश्रा, वैदेही श्रीवास्तव, सान्या वर्मा और संस्कृति शर्मा ने प्रस्तुत किया।
इसके बाद—
-
शिव स्तुति (अंगिकम् भुवनम्) – नव्या सिंह
-
अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम् – राहिणी सिंह
-
नमामि नमामि – पावकी मिश्रा व समृद्धि मिश्रा
-
दुर्गा पुष्पांजलि – शिंजिनी
-
प्राणवलया – सान्या वर्मा व संस्कृति शर्मा
-
ऐगिरी नंदिनी (कीर्तनम्) – अदिश्री
-
स्वल्ला जथी (कर्नाटक फ्यूजन) – संस्कृति शर्मा व सान्या वर्मा
-
शिव वंदना (चंद्रचूड़ा – कीर्तनम्) – अदिश्री, राहिणी सिंह, नव्या सिंह, पावकी मिश्रा, वैदेही श्रीवास्तव, सान्या वर्मा, संस्कृति शर्मा और समृद्धि मिश्रा
की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कलाकारों का सम्मान
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया और कहा कि नाट्यसोल अकादमी की संचालिका सौम्या वर्मा के निर्देशन में प्रस्तुतियां अत्यंत प्रशंसनीय और प्रेरणादायक रहीं। इस अवसर पर आयोजक प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने भी नाट्यसोल अकादमी की सराहना करते हुए कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
