भारतगैस ने ‘जीरो का दम’ अभियान के तहत एलपीजी सिलेंडर की गुणवत्ता और सुरक्षा पर बढ़ाया फोकस

‘खामी मिली तो रिफिल मुफ्त’ पहल से ग्राहकों को गुणवत्ता का भरोसा, 55 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट हासिल कर चुके हैं प्रमाणन
 
भारतगैस ने ‘जीरो का दम’ अभियान के तहत एलपीजी सिलेंडर की गुणवत्ता और सुरक्षा पर बढ़ाया फोकस

लखनऊ। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने एलपीजी सिलेंडरों की गुणवत्ता और ग्राहकों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से अपने एलपीजी नेटवर्क में ‘जीरो का दम’ (Zero Ka Dum- ZKD) कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का लक्ष्य एलपीजी सिलेंडर की बॉटलिंग से लेकर ग्राहक तक डिलीवरी की पूरी प्रक्रिया में निर्धारित गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना है।

बीपीसीएल के अनुसार, कार्यक्रम के तहत सिलेंडरों की गुणवत्ता, सुरक्षित संचालन, नियमित रखरखाव और ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

खामी मिली तो रिफिल मुफ्त’ की पहल

‘जीरो का दम’ कार्यक्रम के तहत फिलहाल भटिंडा शहर सहित कुछ चुनिंदा शहरों में ‘खामी मिली तो रिफिल मुफ्त’ पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत भारतगैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय यदि उसमें कोई निर्धारित मानकों के अनुरूप खामी पाई जाती है, तो लागू नियमों एवं शर्तों के अनुसार ग्राहक को मुफ्त रिफिल उपलब्ध कराया जाएगा।कंपनी का कहना है कि इस पहल के जरिए ग्राहकों को सिलेंडर की गुणवत्ता को लेकर अतिरिक्त भरोसा देने का प्रयास किया जा रहा है।

स्वतंत्र एजेंसियों से होती है गुणवत्ता की जांच

‘जीरो का दम’ कार्यक्रम के तहत यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि एलपीजी सिलेंडर ग्राहक तक पहुंचने से पहले गुणवत्ता और सुरक्षा के निर्धारित मानकों पर खरा उतरे।इसके लिए बीपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की नियमित जांच स्वतंत्र एवं मान्यता प्राप्त एजेंसियों के माध्यम से कराई जाती है। ये एजेंसियां National Accreditation Board for Certification Bodies (NABCB) से मान्यता प्राप्त हैं।

जांच प्रक्रिया में प्लांट से लेकर ग्राहक तक सिलेंडर पहुंचने की पूरी प्रक्रिया के दौरान गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मानकों का परीक्षण किया जाता है। बीपीसीएल के मुताबिक अब तक उसके 55 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट ‘जीरो का दम’ प्रमाणन हासिल कर चुके हैं।

गुणवत्ता और ग्राहक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: टी.वी. पांडियन

बीपीसीएल के एलपीजी कारोबार प्रमुख टी.वी. पांडियन ने कहा कि ‘जीरो का दम’ कार्यक्रम कंपनी की गुणवत्ता, बेहतर संचालन और ग्राहक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा, “कड़े गुणवत्ता परीक्षण, नियमित रखरखाव, सुरक्षा जांच और स्वतंत्र प्रमाणन के माध्यम से हम एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से लेकर ग्राहक के घर तक हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि ‘खामी मिली तो रिफिल मुफ्त’ की पहल कंपनी के सिलेंडरों की गुणवत्ता में भरोसे और ग्राहक को प्राथमिकता देने की नीति को दर्शाती है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को खामी रहित सिलेंडर उपलब्ध कराना और उनके विश्वास को और मजबूत करना है।

तकनीक और सुरक्षा जांच से पूरी प्रक्रिया को बनाया जा रहा बेहतर

कंपनी के अनुसार ‘जीरो का दम’ कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक, नियमित रखरखाव, सुरक्षा निरीक्षण और स्वतंत्र गुणवत्ता प्रमाणन को शामिल किया गया है। इसके माध्यम से एलपीजी बॉटलिंग की पूरी प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

बीपीसीएल का कहना है कि एलपीजी से जुड़ी सभी गतिविधियों में ग्राहक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।फिलहाल ‘खामी मिली तो रिफिल मुफ्त’ पहल भटिंडा शहर सहित कुछ चुनिंदा शहरों में लागू की गई है। कंपनी के अनुसार आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य शहरों और क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बारे में

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) फॉर्च्यून ग्लोबल 500 में शामिल और भारत सरकार की महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। यह देश की प्रमुख एकीकृत ऊर्जा कंपनियों में से एक है और कच्चे तेल के शोधन तथा पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन के साथ तेल एवं गैस क्षेत्र के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम कारोबार में सक्रिय है।

कंपनी की रिफाइनरियां मुंबई, कोच्चि और बीना में स्थित हैं, जिनकी कुल शोधन क्षमता लगभग 35.3 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MMTPA) है।

BPCL के विपणन नेटवर्क में 23,500 से अधिक फ्यूल स्टेशन, 6,200 से अधिक एलपीजी वितरक, 500 से अधिक ल्यूब्रिकेंट वितरक, 80 POL भंडारण स्थल, 54 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, 79 एविएशन सर्विस स्टेशन, 5 ल्यूब्रिकेंट ब्लेंडिंग प्लांट और 5 क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन शामिल हैं।

कंपनी ने देशभर में 6,500 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। BPCL सतत ऊर्जा समाधानों पर भी काम कर रही है और उसने वर्ष 2040 तक स्कोप-1 और स्कोप-2 उत्सर्जन के संदर्भ में नेट-जीरो एनर्जी कंपनी बनने का रोडमैप तैयार किया है।

इसके अलावा कंपनी शिक्षा, जल संरक्षण, कौशल विकास, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास, क्षमता निर्माण और कर्मचारी स्वयंसेवा जैसे क्षेत्रों में भी सामाजिक पहलों का संचालन करती है।‘जीरो खामी, बेहतरीन अनुभव’ के संदेश के साथ ‘जीरो का दम’ कार्यक्रम का उद्देश्य एलपीजी सिलेंडर की गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करना है।

Tags