Powered by myUpchar

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में किया प्रवास

On the foundation day of Bharatiya Janata Party, MLA O.P. Shrivastava visited Lal Bahadur Shastri II ward
 
Shhe
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर राजधानी में चल रहे पखवाड़े के क्रम में शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री, द्वितीय वार्ड संख्या-96 में विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी द्वारा निर्धारित किये गए कार्यक्रमों में भाग लिया।
इन कार्यक्रमों की रचना में स्वच्छता का अभियान भी था तो आपातकाल एवं राम मन्दिर निर्माण में सहयोग देने वाले कारसेवकों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, किसी वार्ड में पहुंच कर स्थानीय निवासियों के साथ चौपाल, सरकारी विभाग, अस्पताल, नगर निगम, जलकल आदि विभागों का निरीक्षण, भाजपा बूथ कमेटी के साथ बैठक जैसे कार्यक्रम शामिल थे। 
 इस क्रम में शनिवार को सुबह 11:00 बजे से शुरू हुए प्रवास में सबसे पहले विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने कुर्मांचल नगर में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर बूथ समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भाजपा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए सम्बोधित भी किया। यहाँ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से उन्होंने संवाद भी किया। इसके बाद कुर्मांचल नगर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया एवं उनको भाजपा के पत्रक भी वितरित किये। फिर उन्होंने मानस विहार स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके से ही सी. एम. ओ महोदय को फोन कर अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ की कमी की पूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुर्मांचल नगर स्थित हनुमान वाटिका मन्दिर, मानस विहार में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।विधायक ने शक्ति नगर स्थित श्री सुनील कुमार जी के आवास पर क्षेत्रीय निवासियों के साथ चौपाल की। भाजपा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के राजनैतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया एवं उनको भाजपा शासन के 8 वर्षों में प्रदेश में किये गये ऐतिहासिक कार्यों की पुस्तक एवं पत्रक भी वितरित किये। कार्यक्रम में पार्षद भूपेंद्र शर्मा, अर्जुन, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, भाजपा के मंडल महामंत्री संदीप पाठक, भाजपा कार्यकर्ता शशांक शेखर गोल्डी, देवेश उपाध्याय देवा, पूर्व पार्षद मनोज अवस्थी, संत शरण वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*विधायक ने बाढ़ पंपिंग स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण भी किया*
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पखवाड़ा के क्रम में शक्ति नगर स्थित कुकरैल नाले पर बने बाढ़ पंपिंग स्टेशन, बैरल नंबर 3 का स्थलीय निरीक्षण किया एवं स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनी। पार्षद भूपेंद्र शर्मा द्वारा नाला सफाई में आ रही समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

Tags