कानपुर में राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला का भव्य स्वागत

Grand welcome to National President of Rashtriya Yuva Vahini BJP Hindu Dev Prakash Shukla in Kanpur
 
Grand welcome to National President of Rashtriya Yuva Vahini BJP Hindu Dev Prakash Shukla in Kanpur
कानपुर,  सितम्बर 2025।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी (नेशनल वालंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला का आगरा, फिरोजाबाद और इटावा से होते हुए रविवार को कानपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव जायसवाल के कार्यालय में सैकड़ों पदाधिकारियों व बहनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।
आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजीव लोचन शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति अवस्थी, महामंत्री अंबिका सविता, सचिव राधा देवी, उपाध्यक्ष रेनू अवस्थी, प्रदेश महासचिव शुभम मिश्रा, संगठन मंत्री निलेश कुमार, कोषाध्यक्ष विमल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी एवं मनोज द्विवेदी, कानपुर जिला अध्यक्ष अजेंद्र पाल सिंह तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए शुक्ला जी ने कहा कि “भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के स्वरूप में स्थापित करने के लिए हमें संगठित होकर कार्य करना होगा। समाज को जातीय विभाजनों से ऊपर उठकर एकजुट रहना चाहिए। सच्चाई का मार्ग अपनाने वाला ही वास्तविक हरिजन कहलाता है। नेताओं के बहकावे में न आकर हमें राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि रखना होगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले विशेष सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं, भाइयों और बहनों को आमंत्रित किया जाता है।
इस स्वागत समारोह और बैठक से संगठन की एकजुटता का संदेश पूरे प्रदेश में गया तथा पदाधिकारियों ने वैदिक सनातन राष्ट्र के संकल्प को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

Tags