कांग्रेस के राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के नाम आने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया

Bharatiya Janata Yuva Morcha workers staged a fierce protest in the name of Congress's Rahul Gandhi and Sonia Gandhi
 
Ej j
बलरामपुर। नेशनल हेराल्ड के मामले में कांग्रेस के राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के नाम आने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अटल भवन कार्यालय से नारेबाजी करते हुए वीर विनय चौराहा पर पहुंचकर पुतला फूंका।

Sbns

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस घोटाले पर घोटाला करती आ रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में 15 अप्रैल को ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी,सैम पित्रोदा व सुमन दुबे का नाम अपनी चार्ज शीट में शामिल किया है। नेशनल हेराल्ड के मामले में कांग्रेस ने सिर्फ घोटाला किया है। मोदी सरकार में जांच एजेंसियां सही ढंग से कार्य कर रही हैं जिसमें कांग्रेस के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो रहा है।

Snns

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी अंतरिम जमानत पर है। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य एकता जायसवाल ने कहाकि युवा मोर्चा की ओर से पूरे देश में नेशनल हेराल्ड के मामले में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार ने देश को लूटने का कार्य किया है। कांग्रेस के राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने 661 करोड रुपए का मनी लांड्रिंग घोटाला किया है। जांच करवाई प्रभावित करने के लिए कांग्रेस झूठ का प्रपंच रच रही है।

Abna

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा ने कहाकि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में 22 नवंबर 2030 को यंग इंडिया की 751.9 करोड़ की संपत्ति अटैक की थी इस कंपनी में सोनिया गांधी व राहुल गांधी का 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कांग्रेस के राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए देश को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार में कांग्रेस के भ्रष्टाचार का खुलासा किया जा रहा है। जिससे कांग्रेस पार्टी अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं

इस अवसर पर जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उतरौला महिपाल चौधरी, जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, युवा मोर्चा महामंत्री अक्षय शुक्ला, अमन बंसल, जिला मंत्री संत मणि तिवारी, जयंत सिंह धर्मू, यश तिवारी, सभासद संदीप मिश्रा, नंदलाल तिवारी, मंटू सिंह, सिद्धार्थ साहू व मनीष तिवारी सहित तमाम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags