भारती एयरटेल और CK-12 फाउंडेशन की साझेदारी: 'द टीचर ऐप' में शामिल हुए 45 से अधिक AI शिक्षण साधन

लखनऊ में आज 24 फरवरी 2026 को भारत के शैक्षिक भविष्य की दिशा में एक बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिला। भारती एयरटेल फाउंडेशन ने वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध सीके-12 (CK-12) फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के जरिए शिक्षकों को आधुनिक संसाधनों से लैस करना है।
 
भारती एयरटेल और CK-12 फाउंडेशन की साझेदारी: 'द टीचर ऐप' में शामिल हुए 45 से अधिक AI शिक्षण साधन
लखनऊ, 24 फरवरी 2026: भारत के K-12 शिक्षा परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से, भारती एयरटेल फाउंडेशन ने एक बड़ी पहल की शुरुआत की है। वैश्विक गैर-लाभकारी संस्था सीके-12 फाउंडेशन के सहयोग से अब 'द टीचर ऐप' (The Teacher App) पर 45 से अधिक एआई-सक्षम (AI-enabled) टूल्स उपलब्ध होंगे। यह कदम शिक्षकों के कार्यभार को कम करने और कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

शिक्षक बनेंगे 'इंटेलिजेंट क्लासरूम' के सारथी

इस साझेदारी के माध्यम से शिक्षकों को ऐसे संसाधन मिलेंगे जो पाठ तैयार करने, जटिल विषयों को समझाने और विद्यार्थियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने में मदद करेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि शिक्षक तैयारी (Planning) में कम समय खर्च करें और विद्यार्थियों को प्रेरित करने व व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने में अधिक समय दे सकें।

15 महीनों में 2 लाख शिक्षकों का भरोसा

भारती एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष और भारती एयरटेल फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष, श्री राकेश भारती मित्तल ने इस मौके पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा शिक्षक भारत के भविष्य के निर्माता हैं। वर्ष 2024 में लॉन्च होने के मात्र 15 महीनों के भीतर 'द टीचर ऐप' ने 2 लाख से अधिक शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री से जोड़ा है। सीके-12 के साथ हमारा सहयोग इंटेलिजेंट क्लासरूम संसाधनों को बढ़ाएगा, जिससे शिक्षक हर शिक्षार्थी तक प्रभावी ढंग से पहुँच सकेंगे।"

विकसित भारत 2047 के संकल्प की ओर कदम

श्री मित्तल ने आगे कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप यह पहल 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को सिद्ध करने में सहायक होगी। सुविचारित ढंग से एकीकृत एआई (AI) शिक्षकों की क्षमता को सशक्त बनाएगा, जिससे देश की शिक्षा व्यवस्था भविष्य-उन्मुख बनेगी।

Tags