गौशाला का भूमिपूजन संपन्न: गुरुकुल, आश्रम, अस्पताल और वृद्धाश्रम की होगी स्थापना

देवास (म.प्र.)।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के मार्गदर्शन में और इंडियन पुलिस महासंघ के सहयोग से देवास जिले के पुंजापुरा के पास स्थित केवटिया पानी में एक भव्य गौशाला का भूमिपूजन समारोह संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि एवं संत-समाज की उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (गौ प्रकोष्ठ) एवं इंडियन पुलिस महासंघ के रेंज कमांडर उज्जैन संभाग श्री दशरथ जाट जी रहे। भगवती जी महाराज द्वारा मंत्रोच्चारण एवं वैदिक रीति से भूमिपूजन का विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर अनेक संत-समाज और गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
-
राष्ट्रीय सचिव मोना किन्नर
-
किन्नर प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी (उ.प्र.) सिंदूर किन्नर बाबा
-
श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर जुना अखाड़ा गायत्रीनंद गिरी
-
राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेशाध्यक्ष झारखंड महंत कालकानंद गिरी
-
किन्नर प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी नीतिन किन्नर गुरु माँ मंगलामुखी
-
राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा ममता भारद्वाज
-
धर्मेन्द्र कर्मा (तहसील कमांडर उदयनगर)
उपस्थित अतिथियों का स्वागत भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पमालाओं से किया गया।
सेवा, संस्कार और समाज कल्याण का लक्ष्य
भूमिपूजन के पश्चात यह घोषणा की गई कि आगामी छह महीनों में गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। गौशाला के साथ ही यहाँ निम्नलिखित संस्थानों की भी स्थापना की जाएगी:
-
गुरुकुल आश्रम
-
शासकीय अस्पताल
-
वृद्धाश्रम
इन सभी संस्थानों का लक्ष्य सेवा, संस्कार और समाज कल्याण को सशक्त बनाना है। इस पवित्र अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें सुखदेव पटेल भार्गव, रूपसिंह भार्गव, मांगीलाल बामनिया, प्रेमसिंह भार्गव, नरसिंह भार्गव पटेल, दिलीप चौहान, शिवकुमार सोलंकी, मुलच गोयल, सखाराम मुजाल्दे, राकेश टैगोर, पप्पू भार्गव, रायसिंह चौहान, तेहसिंह उदयनगर और शनि महाराज पुजारी जामसिंह आदि प्रमुख थे।पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, सेवा और राष्ट्रभक्ति का एक अद्भुत संगम देखने को मिला।
