बलरामपुर में भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन सम्पन्न
पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने विधि-विधानपूर्वक किया शिलान्यास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम न केवल ब्राह्मण समाज के आराध्य हैं, बल्कि न्याय, वीरता, तप और त्याग के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श आज भी समाज को धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि भगवान परशुराम के जीवन से सीख लेकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें और अपनी शक्ति का प्रयोग सदैव न्याय व जनहित के कार्यों में करें।

कार्यक्रम में गेल्हापुर मंहम बृजानंद महाराज, एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय, भाजपा नेता उदय प्रकाश त्रिपाठी, विनय मिश्र, शेरावाली शुक्ला कोमल समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

समिति के जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी ने मंदिर निर्माण की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि महामंत्री अमरीश शुक्ल ने घोषणा की कि परशुराम जयंती (अप्रैल माह) तक मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने इस पवित्र कार्य में जन सहयोग की अपील भी की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. तुलसीश दुबे ने किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, निर्मल कुमार पांडेय (बब्बल), सेतु बंधु त्रिपाठी, संजय मिश्र, बाबा उमाशंकर त्रिपाठी, इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, संदीप मिश्र सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।
