भोर फाउंडेशन ने सरोजिनी नगर में महिलाओं को वितरित की पोषण पोटली
Bhor Foundation distributed nutrition packets to women in Sarojini Nagar.
Tue, 17 Mar 2026
लखनऊ डेस्क (आर. एल. पाण्डेय)। सामाजिक संस्था "भोर फाउंडेशन" द्वारा सरोजिनी नगर के ग्राम नीवा बरौली स्थित पंचायत भवन में महिलाओं के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भोर फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वाति सिंह के उद्बोधन से हुई। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता के अभाव में उत्पन्न होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओंकार चौरसिया ने भी महिला समूह को संबोधित करते हुए पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वाति सिंह, उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, सचिव सुधांशु विश्वकर्मा, करन वीर सिंह, ग्राम प्रधान ओंकार चौरसिया, निशांत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
