प्रांतीय संगठन राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, संजय कुमार सिंह बने अध्यक्ष

Biennial Elections of the Provincial Gazetted Officers' Association Concluded; Sanjay Kumar Singh Elected President
 
UIOU

प्रांतीय संगठन राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जौनपुर में द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम होटल आदित्य में संपन्न हुआ, जहां विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई।

चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय संगठन द्वारा नामित पर्यवेक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव तथा निर्वाचन अधिकारी जे. के. सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई। निर्वाचन के परिणामस्वरूप संजय कुमार सिंह को अध्यक्ष और राजकुमार त्रिपाठी को जनपद मंत्री निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा संगठन के अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं, जिनमें अखिलेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रणधीर यादव को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को संगठन मंत्री, संतोष कुमार सिंह को संप्रेक्षक तथा ज्ञानचंद को संयुक्त मंत्री चुना गया।

कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक मायाशंकर मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सिंह ने किया।

Tags