नारी सुरक्षा और स्वावलंबन की दिशा में पुलिस की बड़ी पहल, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

A major initiative by the police towards women's safety and empowerment: Women were made aware under Mission Shakti.
 
A major initiative by the police towards women's safety and empowerment: Women were made aware under Mission Shakti.
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ अभियान फेज–5.0 पूरी सक्रियता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के समस्त थानों की पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों, बाजारों एवं ग्राम चौपालों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

hohj

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में गठित महिला सुरक्षा दलों ने जमीनी स्तर पर महिलाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपालों के माध्यम से महिलाओं की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

hjluj

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को आपात स्थितियों में सहायता प्राप्त करने हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शामिल हैं।

houi

मिशन शक्ति टीम से जुड़े पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा तथा वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों, विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही थाना स्तर पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिलाएं बिना किसी भय या संकोच के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।

hjioho

बलरामपुर पुलिस का मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मन से भय को दूर कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे एक सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वाभिमानी जीवन जी सकें।

Tags