गोरखपुर से बड़ी खबर: राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाठक ने मुख्यमंत्री प्रतिनिधि द्वारकानाथ तिवारी से की मुलाकात
Big news from Gorakhpur: National President of Rashtriya Yuva Vahini, Chandan Pathak met Chief Minister's representative Dwarkanath Tiwari.
Sat, 25 Oct 2025

गोरखपुर, 25 अक्टूबर —
राष्ट्रीय युवा वाहिनी (नेशनल वालंटियर) भाजपा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री प्रतिनिधि श्री चंदन पाठक ने आज अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मुख्य प्रतिनिधि श्री द्वारकानाथ तिवारी से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान श्री पाठक ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी सदैव जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए समर्पित रही है। संगठन का प्रमुख उद्देश्य जनता की आवाज़ को शासन और प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुँचाना है।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें जिला अध्यक्ष (कुशीनगर) ओमप्रकाश रावत, जिला मंत्री मिथुन कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष हिरदेश कुशवाहा, भूपेंद्र, रजनीश, गोपाल बिंदु, विजय, राजेश सिंह, प्रशांत सिंह, दिवाकर गुप्ता, विमलेश शुक्ला, अजीत शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, राघवेंद्र शुक्ला, अजय पाठक, वीरेंद्र पाठक, आशुतोष मिश्रा, अजय कुलकर्णी, वीरेंद्र जायसवाल, अशोक जायसवाल, भोला जायसवाल, सुभाष जायसवाल, कमलेश जायसवाल, श्रीकांत जायसवाल और उमा गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
