वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी
- हर महीने के पहले बुधवार को मिलेगी विशेषज्ञ सलाह
- आशियाना स्थित सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटीज़न्स क्लब में शुरू हुई विशेष स्वास्थ्य सेवा
लखनऊ, 6 मई 2026 : वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Medanta Hospital ने आशियाना स्थित Second Innings Senior Citizens Club में नि:शुल्क ओपीडी सेवा की शुरुआत की है।
इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके घर के नजदीक ही अनुभवी डॉक्टरों से स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अस्पताल जाने की परेशानी से राहत मिल सके। इस विशेष ओपीडी में वरिष्ठ फिजिशियन Dr. Mahim Mittal मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देंगे। डॉ. मित्तल को चिकित्सा क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे लंबे समय से जटिल बीमारियों के इलाज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह नि:शुल्क ओपीडी प्रत्येक माह के पहले बुधवार को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
डॉ. महिम मित्तल ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं, जिनका समय पर परीक्षण और उचित मार्गदर्शन बेहद जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से वरिष्ठ नागरिकों को नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी और उनकी परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।
वहीं सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटिजन क्लब के संस्थापक Atul Dubey ने कहा कि बुजुर्गों को अक्सर अस्पताल तक पहुंचने में कठिनाई होती है, ऐसे में यह सेवा उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उन्होंने मेदांता की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे वरिष्ठ नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ेगी। यह नि:शुल्क ओपीडी 1289, सेक्टर-K, आशियाना, लखनऊ में आयोजित की जा रही है, जहां वरिष्ठ नागरिक आसानी से पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर सकते हैं।
